Sonbhadra News : घर से लापता हुए 2 नाबालिग बच्चे जनपद फतेहपुर से सकुशल बरामद
दोनों बच्चों के परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रकरण की गंभीरता एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा तत्काल तलाश शुरू की गई।

sonbhadra
2:33 PM, October 31, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
० ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सोनभद्र । ऑपरेशन मुस्कान के तहत 29 अक्टूबर को आवेदक प्रदीप कुमार निवासी ग्राम पन्नूगंज, थाना पन्नूगंज द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि दो नाबालिग बच्चे दरोगा बाबू (13) पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम पन्नूगंज एवं रूपेश (12) पुत्र इन्दूबहादुर निवासी ग्राम एलाई, थाना पन्नूगंज अपने माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर आपस में बातचीत करने के बाद घर से चले गए हैं। दोनों बच्चों के परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रकरण की गंभीरता एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा तत्काल तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए दोनों बच्चों को जनपद फतेहपुर से सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस टीम द्वारा दोनों बच्चों को सकुशल थाना पन्नूगंज लाया गया तथा उनके परिजनों को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही के बाद उनकी सुपुर्दगी में दिया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम 1.प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, थाना पन्नूगंज 2. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना पन्नूगंज 3. का0 सूर्या सिंह थाना पन्नूगंज 4. का0 सुनील तिवारी थाना पन्नूगंज ।




