Sonbhadra News : 1920 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ दो तश्कर गिरफ्तार
चननी चौकी क्षेत्र से पिकअप पर 40 पेंटी अंग्रेजी शराब लादकर बिहार जाते समय गुरुवार की सांय चननी में चेकिंग के दौरान कोन पुलिस ने पिकअप समेत अल्टो में बैठे दो शराब तश्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शराब तस्कर
sonbhadra
7:32 PM, December 20, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
० चन्नी में चेकिंग के दौरान मिली सफलता
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चननी चौकी क्षेत्र से पिकअप पर 40 पेंटी अंग्रेजी शराब लादकर बिहार जाते समय वृहस्पतिवार की सांय चननी में चेकिंग के दौरान कोन पुलिस ने पिकअप समेत अल्टो में बैठे दो शराब तश्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीडीह चननी पोखरिया के रास्ते बिहार जाते समय रावर्ट्सगंज से पिकअप पर 40 पेंटी में (1920) शीशी 180 मिली अंग्रेजी शराब लेकर जिसकी कीमत लगभग 3 लाख बताई गयी लेकर बिहार जा रहा था जिसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि वृहस्पतिवार को मुखबिरी सूचना मिलते ही गठित कोन पुलिस एस ओ जी टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंच चेकिंग के दौरान पिकअप से 40 पेंटी शराब लेकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते थे पकड़े गये तश्कर अभिमन्यु कुमार निवासी छाजन पशरवारा थाना कुढ़नी जिला मुजफ्फरपुर बिहार ,पवन कुमार, निवासी सोनपुर छपरा (सारण) बिहार ने पुछताछ के दौरान बताया कि हमलोग रावट्सगंज से सस्ते दामों पर शराब खरीद कर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। जिसके पास से एक अल्टो कार, पिकअप समेत 40 पेंटी शराब बरामद किया गया है।
पकड़ने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, चौकी प्रभारी चननी श्रीकान्त राय, चकरिया मनोज कुमार सिंह, पोखरिया राहुल पाण्डेय, चाचीकला हवलदार पाल समेत पुलिस व एसओजी टीम शामिल रहे।




