Sonbhadra News : 1834 छात्रों ने छोड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 14 केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 5248 में से 3414 ने परीक्षा दी जबकि 1834 ने...

sonbhadra
11:25 PM, January 18, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 14 केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 5248 में से 3414 ने परीक्षा दी जबकि 1834 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे।
जनपद में परीक्षा केंद्र बनाए गए आरएसएम इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़, पंडित दीननदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय माध्यमिक इंटर कालेज रामगढ़, बीआईसी घोरावल, राजकीय इंटर कालेज घोरावल, राजकीय इंटर कालेज कोन, गुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन, राजकीय इंटर कालेज पिपरी, राजकीय इंटर कालेज अनपरा, राजकीय इंटर कालेज दुद्धी, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज चपकी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनाटोला में सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षक की तरफ से जांच की जा रही थी। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। परीक्षा में पंजीकृत 5248 में से 3414 ने परीक्षा दी जबकि 1834 ने परीक्षा छोड़ दी।




