Sonbhadra news : अज्ञात बाइक की टक्कर से 18 वर्षीय युवक घायल
हिन्दुआरी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हिनौती संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।

sonbhadra
2:09 PM, October 4, 2026
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हिनौती संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुशी गांव निवासी शनि (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।




