Sonbhadra News : घर से बरामद हुआ 16 केवी का ट्रांसफॉर्मर, युवक के विरुद्ध FIR दर्ज
सदर तहसील अंतर्गत बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर चोरी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी कर 16 केवी का ट्रांसफॉर्मर घर से बरामद होने पर बिजली विभाग के एक्सईएन ने एक व्यक्ति के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज

sonbhadra
10:12 PM, November 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सदर तहसील अंतर्गत बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर चोरी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी कर 16 केवी का ट्रांसफॉर्मर घर से बरामद होने पर बिजली विभाग के एक्सईएन ने एक व्यक्ति के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
घर से बरामद हुआ 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर -
जानकारी के अनुसार, कबरी गांव के निवासी शिव व्रत देव पांडेय पुत्र पवन देव पांडेय के घर पर छिपा कर रखा गया ट्रांसफॉर्मर बिजली विभाग की टीम ने रविवार को छापेमारी में बरामद किया। इस मामले में शिवव्रत देव पांडेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बिजली विभाग को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि शिवव्रत देव पांडेय पुत्र ने अपने घर में चोरी किया हुआ ट्रांसफॉर्मर छिपा रखा है। सूचना के आधार पर रॉबर्ट्सगंज (नगर) के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान शिव व्रत के घर में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर मिला, जिसे जब्त कर स्टोर रॉबर्ट्सगंज में जमा कराया गया। आरोपी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई।
बिजली विभाग के एक्सईएन रॉबर्ट्सगंज इं0 ए0के0 सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शिवव्रत देव पांडेय पुत्र निवासी कबरी के घर छापेमारी की गई। उपखंड अधिकारी राबर्ट्सगंज (नगर) एवं संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता के छापेमारी में घर के अंदर 16 केवी का ट्रांसफॉर्मर पाया गया, जिसे किराये के वाहन पर लदवाकर स्टोर राबर्ट्सगंज में चेकिंग रिपोर्ट भरवाकर जमा कराया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
बर्खास्त होगा बिजली विभाग का संविदाकर्मी -
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार राहुल विश्वकर्मा स्किल्ड निविदा कर्मी कुसुम्हा की ओर से नई बाजार के पास अर्चना के संयोजन संख्या 4879542000 पर एक पीसीसी पोल और 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की पुष्टि हुई। इस पर राहुल विश्वकर्मा के विरुद्ध प्रथिमिकी दर्ज कराई जा रही है, इसके साथ ही मेसर्स ग्रिड पावर से सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिख दिया गया है।




