Sonbhadra News : डीएम की छापेमारी में 15 कर्मचारी मिले नदारद, रोका वेतन
बेसिक शिक्षा कार्यालय में अधिक संख्या में कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। आज जब जिलाधिकारी सुबह 10:10 बजे अचानक बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय की स्थिति देखकर वह दंग रह गए.....

sonbhadra
5:14 PM, October 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• बीएसए कार्यालय में गंदगी देख भड़के डीएम, जल्द से जल्द साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश
सोनभद्र । बेसिक शिक्षा कार्यालय में अधिक संख्या में कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। आज जब जिलाधिकारी सुबह 10:10 बजे अचानक बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय की स्थिति देखकर वह दंग रह गए। निरीक्षण के दौरान दर्जनों कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे, इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही चेतावनी देते हुए कहा आगे से अगर इस तरह की लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के इस कार्यवाही से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
आज सुबह 10.10 बजे जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह अचानक डायट परिसर उरमौरा स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आ धमके। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न रहने व पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए BSA को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने और पत्रावलियों व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए निर्देशित किया।
ज़ब उपस्थिति पंजिका देख डीएम हुए हतप्रभ -
औचक निरीक्षण के दौरान डीएम बी0एन0 सिंह के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्होंने ज़ब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इस दौरान प्रणति प्रभा सारंगी डी0सी0, राकेश कुमार सिंह डी0सी0 निर्माण, अवधेश कुमार भारती डी0सी0, जय किशोर वर्मा डी0सी0 सामु0 सहायक, नवल कुमार सिंह क0आ0, राज वैभव साहू सहायक लेखा, राम विलास क0आ0 एम0डी0एम0, राम सिंह सहायक लेखा, मृत्युन्जय सिंह परिचारक, अभिषेक कुमार परिचारक, रविन्द्र नाथ वरिष्ठ सहायक, देवेश नारायण शुक्ला वरिष्ठ सहायक, इन्द्रदेव सिंह कनिष्ठ सहायक, ओम प्रकाश चालक, लल्लू प्रसाद परिचारक अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश BSA को दिया।




