Sonbhadra News : खेत में सबमर्सिबल चालू करने गए 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत
घोरावल थाना क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार सुबह खेत में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू करने गए 14 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।





