Sonbhadra News : चुर्क से 14 वर्षीय किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
जब वह रात 7 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

sonbhadra
8:57 PM, October 13, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क कस्बे के वार्ड नंबर 6 कांशीराम आवास नंबर 50 से एक 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने राबर्ट्सगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराया है।
किशोर लड़के के पिता विनोद कुमार पुत्र स्व0 सरल प्रसाद निवासी कांशीराम आवास चुर्क ने बताया कि उनका लड़का शिवम कुमार (14) जो कक्षा 9 का छात्र है, 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक घर के सामने था। जब वह रात 7 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
पिता के अनुसार हुलिया इस प्रकार है-
० रंग - सांवला
० ऊंचाई - लगभग 4.5 फीट
० शरीर पर किसी प्रकार का निशान नहीं
० गले में रुद्राक्ष, हाथ में कलावा
० पहनावा - महरूम कलर की फुल शर्ट, हल्के लाल कलर की फुल पैंट, पैर में चप्पल
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि किशोर के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर परिजन विनोद कुमार - मो. 7905123592 पर संपर्क कर सकते हैं।




