Sonbhadra News : 14 परीक्षा केंद्र पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा
कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 निर्धारित 14 केन्द्रों पर 18 जनवरी को प्रातः 11:30 से 1:30 बजे तक आयोजित की जायेगी l

फाइल फोटो
sonbhadra
3:27 PM, January 15, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 निर्धारित 14 केन्द्रों पर 18 जनवरी को प्रातः 11:30 से 1:30 बजे तक आयोजित की जायेगी l
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 5248 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे जिसमें आर.एस.एम. इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से कुल 360, आदर्श इंटर कॉलेज रावटसगंज से 310, एस.एस. यू.पी. एस.आइ.सी. रामगढ़ से 373, पंडित दीननदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय माध्यमिक इंटर कॉलेज रामगढ से 301,बी.आई.सी. घोरावल से 408,राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल से 366,राजकीय इंटर कॉलेज कोन से 384,गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन से 432, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी से 456, राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा से 363, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी से 408, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी से 381, राजकीय इंटर कॉलेज चपकी से 408, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनाटोला से 298, परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे l
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र के संयुक्त तत्ववधान में समस्त केंद्र अध्यक्षो एव केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षको की एक बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में दिनांक 15 जनवरी 2025 को सम्पादित की गई जिसमें परीक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l




