Sonbhadra News : धूमधाम से मनाया गया प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित बृजभूषण मिश्रा ग्रामवासी की 125वीं जयंती
प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित बृजभूषण मिश्रा ग्राम वासी की 125वीं जयंती ग्रामवासी सेवा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित बृजभूषण मिश्रा ग्राम वासी की 125वीं जयंती ग्रामवासी सेवा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य विभाग सोनभद्र वह अध्यक्षता कर रहे बेंगलुरु से आए संजीव गिरी ने वह आश्रम की संस्थापक ग्राम वासी की पुत्री सुवास मिश्रा ने संयुक्त रूप से ग्रामवासी दादा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे जनपद के वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मेघ विजय गढ़ी एवं संतोष मिश्रा को प्रशस्ति पत्र एवं ग्रामवासी आश्रम की पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया गया । ग्राम वासी दादा की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण विद नरेंद्र नीरव जी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र की बुनियाद सृजन एवं विकास में ग्रामवासी दादा का अमूल्य योगदान है साथ ही ग्रामवासी सेवा आश्रम एक मंदिर के रूप में जनपद के लोगों को राष्ट्रवाद की प्रेरणा दे रहा है । ग्राम मौसी दादा के बारे में बोलते हुए दीपक केसरवानी ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को ग्रामवासी का जीवन पढ़ना चाहिए जिससे उन्हें देश समाज की सेवा करने का ज्ञान मिलता रहेगा कार्यक्रम को सुरेंद्र बरनवाल सुरेश तिवारी राजेश द्विवेदी इत्यादि ने भी संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं ग्रामवासी सेवा आश्रम की सेवाओं को याद किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोपाल से चलकर आई मृणाल अवस्थी , वाराणसी से चलकर आए भूपेंद्र सिंह ओमप्रकाश बंटी सिंह राजेश अग्रहरी मनमोहन संतोष गुप्ता सहित सैकड़ो लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने किया ।
सम्बंधित खबर
अपना जिला