Sonbhadra News : विकसित भारत संकल्प सभा में 11 साल अमृतकाल की भाजपाइयों ने गिनाई उपलब्धियां
शनिवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन म्योरपुर ब्लॉक सभागार में मोहरलाल खरवार की अध्यक्षता में हुआ।

sonbhadra
8:40 PM, June 14, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । शनिवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन म्योरपुर ब्लॉक सभागार में मोहरलाल खरवार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका सोनभद्र सदर चेयरमैन रूबी प्रसाद रहीं। सभा में भाजपा पदाधिकारियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण 11साल भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के अगुवाई में भारत का जो पूरे देश में परचम लहराया है।जिला पंचायत सदस्य सुषमा गोंड ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है गरीबों का कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ मिला है। सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।दीपक अग्रहरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र हित में काम किया है जो आज जन जन में विश्वास बन गया है।ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए अंत्योदय योजना चलाकर उनके जीवकोपार्जन का सहारा बन गई है जिसका लोगों को जरूरत थी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वर्तमान नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा माननीय मोदी सरकार के 11 साल बीत गया जो स्वर्णिम शासन रहा है गांव या पूरे भारत की महिलाओं को जनधन योजना का लाभ दिया गया। आज सिंदूर का महत्व देश में गूंज रहा है आपरेशन सिंदूर से पूरा पाकिस्तान हिल गया आखिरकार पाकिस्तान को हमारे देश के सामने नतमस्तक होना पड़ा इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी सहित देश की जनता को जाता है।भाजपा सरकार में गुंडे माफिया भूमिगत हो गए हैं कोई भी महिला पुरुष या गरीब अमीर खुले में स्वतंत्र जीवन गुजार रहे हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर कार्य करते हुए लोगों का जीवन स्तर ऊंचा किया है। हर घर हर नल योजना चलाकर गांव गांव प्रत्येक घर पानी पहुंचाएं जा रहे हैं यह बहुत बड़ी परियोजना है पहले अशुद्ध पानी से क्षेत्र में फ्लोराइड की समस्या से ग्रसित होते थे परंतु इस योजना से शुद्ध जल देकर समस्या से निजात मिल रहा है।पुलिस भर्ती,सेना भर्ती तथा अन्य विभाग में भर्ती कर शिक्षित बेरोजगार को रोजगार से जोड़ दिया गया इसके पहले की सरकार केवल खाना पूर्ति करती थी। गरीबों को घरौनी भी दिया जा रहा है आज यह कार्यक्रम भाजपा सरकार के 11 साल की उपलब्धि का संकल्प सभा है। संचालन मंडल महामंत्री विष्णु कांत दुबे ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।