Sonbhadra news : 11 हजार लटकते विद्युत तार दुर्घटना को दे रहे दावत, विभाग मौन
11 हजार विद्युत प्रवाह पोल से पोल की दूरी होने के कारण जगह जगह लटकते तार ग्रामीणों के खेत खलिहान पशुओं टैक्टर वाहनों आम जनमानस के लिए खतरा बना हुआ है।

sonbhadra
1:17 PM, March 7, 2026
राकेश चौबे
★ ग्रामीणों द्वारा लिखित मौखिक सूचना देने के बावजूद नहीं हुई कोई पहल
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत पैइका ग्राम सभा बस्ती खेत से सटा 11 हजार विद्युत प्रवाह पोल से पोल की दूरी होने के कारण जगह जगह लटकते तार ग्रामीणों के खेत खलिहान पशुओं टैक्टर वाहनों आम जनमानस के लिए खतरा बना हुआ है। जब कि इस सम्बंध में किसानों ने बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियों कर्मचारियों को लिखित मौखिक दर्जनों बार अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद भी आज तक कोई पहल नहीं किया गया है। जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता। इसके पूर्व भी तेज हवाओं तुफानो के चलते तारो के टकराने से भी चिंगारियां निकलने से खेत खलिहानों में आग लगने से भी काफी क्षति होती रहती हैं। इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के उदासीनता से जनमानस में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बंध में रमेश मिश्रा, विजेन्द्र मिश्रा, रामकरन, दिनेश केशरी, अनिल केशरी, दीनदयाल, राम कृपाल, सुधाकर सिंह, संतोष कुमार, राजेश इत्यादि ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब उचित कार्यवाही की मांग किया है। जो जनहित में है।




