आज जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थिति की समीक्षा में मुख्य चिकित्साधिकारी, ज्येष्ठ खान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सहायक निदेशक रेशम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करने के साथ दो दिवस के भीतर जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और आम नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।