Sonbhadra news : 11 किलो कॉपर वायर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना चोपन पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
5:05 PM, August 23, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन/सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का 11 किलो कॉपर वायर और वारदात में इस्तेमाल हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को बग्घा नाला स्थित वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे के ओबरा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका (23) और ज्वाला प्रसाद (36) के रूप में हुई है। कार्रवाई थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा की गई।




