Sonbhadra News : निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 100 व्यक्ति हुए लाभान्वित
आज रॉबर्ट्सगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घुवास में एसेंट टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग और कुंज इन्वेंशन ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लोक कल्याणकारी योजना शिविर का आयोजन......

sonbhadra
10:27 PM, October 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घुवास में एसेंट टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग और कुंज इन्वेंशन ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लोक कल्याणकारी योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 व्यक्तियों का नि:शुल्क नेत्र जांच कराया और दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 50 लोगों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने तथा 20 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनका जल्द ही चश्मा वितरण व अगले माह निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा।
वहीं शिविर में 24 लोगों का नि:शुल्क आभा कार्ड, 31 लोगों का राशन कार्ड अपडेशन, 10 श्रम योगी मानधन कार्ड, 5 लोगों का निःशुल्क पैन कार्ड बनाया गया जिससे कि उन्हें अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी पूर्वक मिल सके।
मरीजों के आँखों की जाँच कर रही डॉ0 के0 श्रीवास्तव ने आंखों की देखभाल करने की सलाह देते हुए कहा कि "कम से कम आठ घंटे की नींद जरूरी है। अधिक मात्रा में फल व सब्जियों का सेवन करें। बढ़ता प्रदूषण भी आंखों के लिए हानिकारक है। जांच के बाद जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की जरूरत होगी, संस्था उनका फ्री में ऑपरेशन करवाएगी।"
इस दौरान सचिव मृत्युंजय रवि, कोषाध्यक्ष संजू कुशवाहा, फैसिलिटेटर आकाशदीप गुप्ता, अनिल कुमार, मेडिकल टीम मैनेजर अमित चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




