Sonbhadra News : सी बी एस ई हाईस्कूल गणित परीक्षा में शत-प्रतिशत रही उपस्थिति
मंगलवार को सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा का सुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ परीक्षा में परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

sonbhadra
7:05 AM, February 18, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । मंगलवार को सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा का सुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ परीक्षा में परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन गणित का पेपर होने से परिक्षार्ति तैयारियों में कोई कौर कसर नहीं छोड़ा थापरीक्षार्थियों ने परीक्षा के बाद आपस में चर्चाएं कर गणित का पेपर कठिन होने की बात करते रहे। और कुछ का कहना था की उनको कोई-कोई प्रशन बहुत कठिन लगे जिससे अच्छे नम्बर की उम्मीद थोड़ी कम है।
एन टी पी सी रिहंद आवासीय परिसर स्थित दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद में डी ए बी व संत जोसेफ विद्यालय के परीक्षार्थीयो का सेन्टर दिया गया था। जिसमे कुल 125 परीक्षार्थियों थे सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहें।
वही केन्द्रीय विद्यालय के परीक्षार्थियों का सेन्टर डी ए बी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंद नगर में दिया गया था जहा 63 परीक्षार्थियो का सेन्टर था और सभी परीक्षार्थियों ने परिक्षा दिया।



