Sonbhadra News : शिविर में मुस्लिम समुदाय के 10 लोग रक्तदान कर बने महादानी
आज गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के बैनर तले मुस्लिम समुदाय ने रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य "रक्तदान करें, जीवन बचाएं" रहा।

sonbhadra
9:30 PM, September 25, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के बैनर तले मुस्लिम समुदाय ने रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य "रक्तदान करें, जीवन बचाएं" रहा।
GNRF के ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान ने बताया कि "इस रक्तदान शिविर में काफी लोगों ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया और लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने साबित कर दिया कि हमारा समाज जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में जीएनआरएफ टीम और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का कड़ाई से पालन किया जाता है, ताकि रक्तदाताओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि हमारा समाज "रक्तदान" जैसे अच्छे कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहता है और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आता है। ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन उन सभी दानदाताओं और स्वयंसेवकों को धन्यवाद देता है, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। जीएनआरएफ भविष्य में भी इस तरह के चैरिटी कार्य आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके।"
इस मौके पर दावते इस्लामी इंडिया मिर्जापुर मंडल के निगरान हाफिज नसीम अत्तारी, ज़िला निगरान मौलना अल्ताब आलम अत्तारी, अनवार खान, अज़हर ख़ान, हाजी फरीद खान, आमिर, अफजाल खान, सिराज अहमद, राजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान -
इस "रक्तदान शिविर" में नशीम खान, मो0 शाहीद, अमिक, अफजल खान, हसनयन, मो0 शाहिद जमात, गुल्फाम, अयान, सोनू अली और नासिक अहमद ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं ने बताया कि पहली बार रक्तदान कर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने मुस्लिम बंधुओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील भी की।




