Sonbhadra News : सोनभद्र की 10 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल टीम में चयन, मिर्जापुर में दिखाएंगी दमखम
जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनभद्र में सीनियर बालिका कबड्डी चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।

sonbhadra
2:49 PM, November 17, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र। जिला स्तरीय सीनियर बालिका कबड्डी चयन एवं ट्रायल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 10 खिलाड़ियों का चयन विंध्याचल मंडल की टीम के लिए किया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनभद्र में सीनियर बालिका कबड्डी चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में वैष्णवी, खुशाली पटेल, ज्ञानवी सिंह, वंशिका गुप्ता, प्रियाशी पाण्डेय, प्रियांका, पिंगला, चंचला, देव लक्ष्मी और शिवांगी मौर्या शामिल हैं। वहीं अमीषा को सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है।
चयनित सभी खिलाड़ी विंध्याचल मंडल मिर्जापुर की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर संजय सिंह, सुनील यादव, सुभाष कुमार, सत्यम सिंह, जगदीश एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।




