Sonbhadra News : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले में रोपे गए 1.58 करोड़ पौधे
राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड, विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष......

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाते मंत्री संजीव गोंड़, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य.....
sonbhadra
8:47 PM, July 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• हरितिमा एप से अन्य विभागों द्वारा रोपित पौधों का होगा जियो टैगिंग
सोनभद्र । राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड, विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत ने आज मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 37 करोड़ पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में आज ब्लाक राबर्ट्संज के ग्राम पंचायत लोढ़ी में वृक्षारोपण किया गया।
मंत्री संजीव गोंड़ ने लोढ़ी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का एक अभिनव आह्वाहन किया है।.मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण जन अभियान-2025 पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एक ही दिन 9 जुलाई को 37 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए, पेड़ लगाओ देश बचाओ अभियान को आगे बढ़ाना है, देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है कि एक पेड़ मां के नाम लगाए, मां की ही तरह पेड़ छाया देने का कार्य करते हैं सभी बच्चे अपने घर पर अपनी मां के नाम पर दो पौधे अवश्य लगाये।
इस अवसर पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है, पेड़ के माध्यम से हमें आक्सीजन व शुद्ध हवा मिलती है और चारों तरफ हरियाली रहती है, एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अन्तर्गत सभी को वृक्ष का रोपण जरूर करना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।




