Sonbhadra news : मादक पदार्थों के तस्कर गिरोह के 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
चोपन पुलिस द्वारा बीती रात में रेलवे पुल वैष्णो मंदिर डाला के पास वाराणसी - शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों /व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कुल 02 बोरी में कुल 20 किलो 790 ग्राम अवैध गाँजा बरामद

sonbhadra
8:25 PM, August 15, 2025
एम शर्मा/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
◆ 20 किलो 790 ग्राम अवैध गाँजा (अनुमानित कीमत ₹ 02,00,000/-) व 02 अदद मोटर साइकिल केटीएम ड्यूक (अनुमानित कीमत 07,60,000) बरामद
डाला /चोपन । थाना चोपन पुलिस द्वारा बीती रात में रेलवे पुल वैष्णो मंदिर डाला के पास वाराणसी - शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों /व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कुल 02 बोरी में कुल 20 किलो 790 ग्राम अवैध गाँजा (अनुमानित कीमत ₹ 02,00,000/-) व 02 अदद मोटर साइकिल केटीएम ड्यूक वाहन संख्या क्रमशः- केटीएम UP64BA1940, व केटीएम- UP63BF7827 (अनुमानित कीमत 07,60,000) के साथ 03 अभियुक्तों 01. आकाश राव पुत्र संग्राम राव निवासी ग्राम सिरसिया पोस्ट केकराही थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष, 02. आशु उर्फ राहुल कुमार पुत्र स्व0 हरवंश राम उर्फ महेंद्र कुमार निवासी फत्तेपुर पोस्ट पिपरिया थाना चकिया जनपद चंदौली,उम्र 22 वर्ष, 03. सनी देवल यादव पुत्र बबुन्दर यादव निवासी सिरसिया पोस्ट केकराही थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-275/25 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्टका अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण-
1. कुल 20 किलो 790 ग्राम अवैध गाँजा (02 बोरी)
2. 02 अदद मोटर साइकिल क्रमशः केटीएम- UP64BA1940, व केटीएम- UP63BF7827
3. जामा तलाशी से प्राप्त 02 अदद एन्ड्रोयड मोबाइल फोन
4. जामा तलाशी से प्राप्त नगद 200/- रूपया




