Sonbhadra Minning Accident Update : रोका गया 53 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी सात शव बरामद, डीएम ने की पुष्टि
रोका गया 53 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी सात शव बरामद, डीएम ने की पुष्टि......

sonbhadra
3:53 PM, November 18, 2025
आनन्द कुमार चौबे/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
सोनभद्र ।
• 53 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 7 शव को मलबे से किया गया बरामद
• रेस्क्यू में 6 शव की हुई शिनाख्त, एक शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद होने की वजह से नहीं हो सकी शिनाख्त
• मौके पर अभी भी जिले के आलाधिकारी मौजूद
• घटनास्थल के नज़दीक गैर जिलों के पुलिस कर्मियों की भी सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है ड्यूटी
• जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सभी बरामद शव की दी जानकारी
• बीते शनिवार की दोपहर 3 बजे ब्लास्टिंग के लिए किये जा रहे ड्रिल मशीन से होल के दौरान विशाल पत्थर के दरकने से मलबे में दबे थे सभी मृतक मज़दूर
• ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की घटना




