Sonbhadra Crime News : आज बेनकाब हो सकता है डबल मर्डर का हत्यारा
पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे मंत्री आशीष पटेल में पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और अल्टीमेटम दिया कि यदि 24 घण्टे में हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो वे ऊपर बात करेंगे ।

sonbhadra
6:53 AM, August 18, 2024
शान्तनु कुमार
◆ मंत्री आशीष पटेल ने खुलासे के लिए दिया है 24 घण्टे का अल्टीमेटम
◆ 10 अगस्त को हुआ था पति-पत्नी का मर्डर
◆ खुलासे के बाद गिर सकती है कई पुलिस कर्मियों पर गाज
सोनभद्र । आज बेनकाब हो सकता है डबल मर्डर का हत्यारा । शनिवार की सुबह लोगों द्वारा कलेक्ट्रेट में पटेल दम्पत्ति हत्याकांड के खुलासे को लेकर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने 2 दिनों का वक्त मांगा था लेकिन दोपहर पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे मंत्री आशीष पटेल ने पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और अल्टीमेटम दिया कि यदि 24 घण्टे में हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो वे ऊपर बात करेंगे ।
मंत्री आशीष पटेल के सख्त रुख को भांपते हुए पुलिस अधिकारियों ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा करने की सहमति जताई थी ।
यानी आज कभी भी पुलिस चर्चित हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर परिजन भी उम्मीद लगाए बैठे हैं । इस हत्याकांड से जहां हत्यारे का चेहरा बेनकाब होगा वहीं हत्या के पीछे की असली वजह भी सामने आ जायेगी ।
आपको बतादें कि राबर्ट्सगंज कोतवाली से महज 300 मीटर और धर्मशाला पिकेट से महज 100 मीटर दूर राज टॉकीज के पास 10 अगस्त की सुबह व्यवसायी धर्मेंद्र पटेल व उनकी पत्नी की उनके आवास पर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी । हत्या के बाद पूरे नगर व पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया था । इस घटना के बाद पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे थे । इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन खुलासा न होने से परिवार भी निराश दिखने लगे थे ।




