Sonbhadra Breaking News : अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत, पति व बालक घायल
रेणुकूट की तरफ से आ रही बाइक पर सवार एक महिला की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई साथ में बाइक पर सवार पति और बालक मामूली रूप से घायल हो गए।

sonbhadra
12:56 PM, March 1, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास रेणुकूट की तरफ से आ रही बाइक पर सवार एक महिला की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई साथ में बाइक पर सवार पति और बालक मामूली रूप से घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक बाइक पर सवार होकर पति और बालक के साथ महिला रेणुकूट से तेलगुड़ावा की तरह जा रहे की हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हाथवानी गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई जिससे वाहन से कुचल कर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार पति और बालक भी मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हाथीनाला की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया । पुलिस हादसे की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है ।




