Sonbhadra breaking news : मारकुंडी घाटी में मिले दो सड़े-गले शव, इलाके में सनसनी
मारकुंडी घाटी में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गहरी खाई में दो सड़े-गले शव पड़े होने की सूचना मिली।

sonbhadra
10:42 AM, July 12, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गहरी खाई में दो सड़े-गले शव पड़े होने की सूचना मिली। शवों की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी।
स्थानीय लोगों ने खाई में शव देखे तो तत्काल गुरमा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, दोनों शव काफी हद तक सड़ चुके थे और उनमें कीड़े पड़ चुके थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटनास्थल के पास मिली एक मोटरसाइकिल के आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।




