Sonbhadra Breaking News : खड़ी ट्रक में ट्रेलर ने मारा जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा रहा ड्राइवर, दो घायल
शहीद स्थल से कुछ दूरी पर डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के पास हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया

sonbhadra
8:40 PM, September 1, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्थल से कुछ दूरी पर डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के पास हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया । जिसमे ट्रेलर के चालक सहित दो व्यक्ति घायल हो गए ,जो केबिन में काफी देर तक फंसे रहे जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की शाम करीब 7:20 पर शहीद स्थल से कुछ दूरी पर डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग के डिवाइडर कटिंग के पास हाथीनाला से चोपन की तरफ जा रही एक राखड़ लोड ट्रेलर तेज गति से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहले से खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे देखा कि ट्रेलर के केबिन में चालक सहित दो व्यक्ति घायल अवस्था में फंसे हुए हैं । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई स्थानीय लोगों के सहयोग से केबिन में फंसे ड्राइवर सहित दोनों अज्ञात व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेज दिया गया । वहीं सड़क के किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक की खोजबीन किया जा रहा है।




