Sonbhadra Breaking News : ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन जख़्मी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गाँव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर सवार तीन व्यक्ति जख़्मी हो गए, जिन्हें NHAI पेट्रोलिंग और कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल..

sonbhadra
1:14 PM, November 11, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गाँव के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर सवार तीन व्यक्ति जख़्मी हो गए, जिन्हें NHAI पेट्रोलिंग और कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया।
आज सुबह ट्रक और ट्रैक्टर वाराणसी की तरफ से रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे और जैसे ही बिच्छी गाँव के पास पहुँचे तभी ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को दूसरी दिशा में ले जाने के मोड़ना चाहा तभी पीछे से आ रही ट्रक नें टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर वहीं पलट गया और उसमें सवार तीन व्यक्ति गेंगुआर निवासी विजेन्द्र, महेश और मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया।
घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस और NHAI की पेट्रोलिंग टीम ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।




