Sonbhadra Breaking News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन घायल,प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

विंढमगंज थाना क्षेत्र की घटना,महुली गांव में रांची रींवा मार्ग पर एचपी गैस गोदाम के समीप हाइवा के चपेट में आए बाइक सवार

news-img

सोनभद्र

2:25 PM, May 15, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली गांव में एचपी गैस गोदाम के पास गुरुवार को दोपहर सड़क हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन लोगों में मेदनिखाड़ गांव निवासी शशि पटेल (36), उनकी पत्नी निक्की देवी (25) और भाभी प्रियंका देवी (27) एक हाइवा की टक्कर में घायल हो गए।

तीनों लोग बाइक से दुद्धी जा रहे थे। निक्की देवी का एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होना था। महुली गांव के पास हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों सड़क पर गिर गए।

आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दुद्धी सीएचसी भेजवाया जहां डॉ. विनोद सिंह और डॉ. राजेश सिंह ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही शशि पटेल की मां अस्पताल पहुंचीं। बेटे और बहू को देखकर वह रोने लगीं। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने महुली मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.