Sonbhadra Breaking News : बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रिहन्द बांध के खोले गए तीन फाटक
तेज़ी से बढ़ते जलस्तर की वजह से रिहंद बांध के 13 में से 3 फ़ाटक खोले गए हैं ।

sonbhadra
12:39 PM, September 18, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र) ।
◆ तेज़ी से बढ़ते जलस्तर की वजह से खोले गए रिहंद बांध के 13 में से 3 फ़ाटक
◆ लगातार हो रही बारिश की वजह से रिहंद बांध के जलस्तर में हुई जबरदस्त वृद्धि
◆ रिहंद बांध का जलस्तर 872.2 मीटर होने पर खोला गया है 3 फाटक
◆ सुरक्षा के दृष्टिकोण 6,7और 8 नं के फाटक को 10 फीट खोला गया
◆ सुरक्षा की दृष्टि से बांध की अधिकतम जल क्षमता 872 फीट रखी गई है
◆ 3 फाटकों से 18 हजार क्यूसेक पानी को किया जा रहा डिस्पोज
◆ बढ़ते जलस्तर की वजह से लगातार किया जा रहा डैम के पानी को डिस्पोज
◆ छ टारबाइन चलाकर 300 मेगावाट बिजली का हो रहा है उत्पादन
◆ सिंचाई विभाग लगातार डैम की स्थिति पर बनाई रखी है नज़र




