Sonbhadra Breaking News : फिर दौड़ी एसपी की 'तबादला एक्सप्रेस', एक इंस्पेक्टर सहित एक दर्जन सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
एसपी ने फिर चलाया तबादला एक्सप्रेस। रविवार देर रात एसपी ने एक इंस्पेक्टर सहित एक दर्जन एसआई के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। वहीं दो एसआई के गैर जनपद तबदला होने पर उनके स्थान पर नवीन तैनाती की है।

sonbhadra
7:10 AM, August 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
• तीन चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत एक इंस्पेक्टर सहित एक दर्जन सब इंस्पेक्टरों को मौजूदा स्थान से हटाकर नए स्थान पर उन्हें तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह की ओर से रविवार की देर रात जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक एक इंस्पेक्टर एवं 11 सब इंस्पेक्टर को तबादला करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक सर्विलांस प्रभारी रहे राजेश जी चौबे क़ो हटाकर इंस्पेक्टर नागेश सिंह को सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। जबकि राजेश जी चौबे क़ो रेनूकुट चौकी का प्रभार सौंपा है। वहीं एसपी ने सुकृत चौकी इंचार्ज रहे अरविंद गुप्ता का गैर जनपद तबादला होने पर चंद्रभान सिंह क़ो सुकृत चौकी इंचार्ज बनाया है। वहीं रेनुसागर चौकी इंचार्ज रहे मनीष द्विवेदी का तबादला गैर जनपद होने पर रेणुकूट चौकी इंचार्ज रहे राजेश सिंह को रेनुसागर का चौकी इंचार्ज बनाया गया। वहीं एसआई संजय सिंह एडिशनल एसपी पेशी, दुद्धी एसआई मक्खनलाल को साइबर थाना, एसआई राजेश सिंह सीओ नगर पेशी, एसआई विरेन्द्र राय रामपुर बरकोनिया, एसआई अशोक सिंह अनपरा, एसआई अशोक तिवारी को घोरावल और एसआई राजेश पांडेय को दुद्धी का एसआई गया।




