Sonbhadra Breaking News : एसपी का पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 उपनिरीक्षकों सहित 48 पुलिसकर्मियों का तबादला
जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग में सोमवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची में 38 उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं.....

sonbhadra
11:03 AM, March 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग में सोमवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची में 38 उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारियों को अविलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल से थानों की आंतरिक कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि ये बदलाव जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और जनसुनवाई को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।



