Sonbhadra Breaking News : जिला जेल में निरुद्ध कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जिला जेल में निरुद्ध कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप......

रोते बिलखते मृतक के परिजन......
sonbhadra
2:20 PM, February 5, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र ।
• जिला जेल में निरुद्ध कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
• NDPS एक्ट मामले में सोनभद्र जिला जेल में निरुद्ध था मृतक कैदी
• आज भोर में जेल प्रशासन कैदी को गंभीर अवस्था में लाया गया था लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज
• मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मृत लाया किया घोषित
• सूचना पाकर लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जिला अस्पताल
• रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के उरमौरा निवासी राधेश्याम यादव (26वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई मृतक कैदी की पहचान
• कैदी की मौत के बाद प्रशासनिक अमले में मचा हड़कम्प
• राधेश्याम की मौत की सूचना पाकर परिजनों में मचा कोहराम
• डीएम को पत्र सौंप परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
• डीएम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम का आदेश
• वहीं पूरे मामले पर जिला जेल प्रशासन ने साधी चुप्पी



