Sonbhadra Breaking News : अनियंत्रित ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव जुताई कर वापस आ रहे अधेड़ की ट्रैक्टर से दबकर मौत

सोनभद्र
5:57 PM, October 19, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरपा ग्राम पंचायत निवासी रामेश्वर यादव उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धनूकधारी यादव आज दोपहर के बाद लगभग 4:00 बजे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करके वापस अपने घर जाते समय दोरह पुल में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मौके पर रामेश्वरव की मौत दब जाने के कारण हो गई।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर शव को कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता ने बताया कि रोज की भांति खुद का ट्रैक्टर से रामेश्वर पुत्र धनुकधारी यादव अपना खेत के साथ-साथ गांव के लोगों का भी खेत की जुताई किया करते थे। इसी क्रम में आज शाम लगभग 4:00 बजे खेत की जुताई करके वापस अपने घर जाने के क्रम में गोडान टोला के पास दोहर पुलिया में उनका ट्रैक्टर नियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण मौके पर रामेश्वर यादव की मौत ट्रैक्टर से दब जाने के कारण हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया। ररामेश्वर यादव अपने पीछे अपनी पत्नी व चार बच्चों को छोड़कर चले गए।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जेसीबी व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर शव को कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।




