Sonbhadra breaking News :सुनसान क्षेत्र में ले जाकर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर किया घायल, हालत गंभीर,पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सिधवादामर भिसूर बघाडू गाँव के सुनसान इलाके में ले जाकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर घायल कर फरार हो जाने की मामला प्रकाश में आया हैं। खून से लथपथ घायला वस्थ

sonbhadra
4:14 PM, August 7, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सिधवादामर भिसूर बघाडू गाँव के सुनसान इलाके में ले जाकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर घायल कर फरार हो जाने की मामला प्रकाश में आया हैं। खून से लथपथ घायला वस्था में ही किसी तरह कुछ दूर आकर पीड़ित शंभू पुत्र लखपत उम्र करीब 42 वर्ष निवासी भिसूर हाल पता पुनर्वास कालोनी अमवार थाना दुद्धी सोनभद्र ने घटना की सूचना दी। गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला देखकर तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन द्वारा 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉ विनोद सिंह ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता हैं कि खजुरी गाँव निवासी एक राजमिस्त्री आज दोपहर एक प्राइवेट बस से बघाडू तरफ गया और पीड़ित को फोन कर बुलाया तो पीड़ित पुनर्वास कालोनी से साईकिल से ही मिलने चला गया और सिधवादामर की तरफ ले जाकर सुनसान जगह देखकर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर फरार हो गया।




