Sonbhadra Breaking News : : टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हास्पिटल भेजा दिया गया....

घायल युवक का इलाज करते डॉक्टर
sonbhadra
10:26 PM, October 23, 2024
मंटू शर्मा /धनश्याम पांडेय (संवाददाता)
डाला/चोपन । थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हास्पिटल भेजा दिया गया ।
मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर बुधवार की शाम एक बाइक सवार युवक डाला से हाथीनाला की तरफ जा रहा था की तेलगुड़वा से करीब 100 मीटर आगे परासपानी की तरफ जाने पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
बाइक सवार युवक को सड़क पर लहूलुहान स्थिति में देख आसपास की भीड़ जमा हो गई । मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पीआरवी डायल 112 पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुंची पीआरवी पुलिस व स्थानीय लोगों ने बाइक सवार घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया । घटना में घायल बाइक सवार युवक चंद्रशेखर यादव (28वर्ष) पुत्र भागवत यादव चोपन गांव क्षेत्र का निवासी का बताया जा रहा है। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएचसी चोपन के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




