Sonbhadra Breaking News : घोरावल सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
घोरावल बाईपास पर सतौहा मोड़ के पास सोमवार की सुबह कचहरी के लिए निकले अधिवक्ता की सड़क हादसे में की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

sonbhadra
2:02 PM, December 8, 2025
राजकुमार गुप्ता (संवाद दाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घोरावल बाईपास पर सतौहा मोड़ के पास सोमवार की सुबह कचहरी के लिए निकले अधिवक्ता की सड़क हादसे में की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त क्रेटा कार पर सवार होकर अधिवक्ता राजेश यादव घोरावल कचहरी जा रहे थे। तभी घोरावल बाईपास पर सतौहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी । टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि कार के परखच्चे उड़ गए और अधिवक्ता कार में ही फंस गए । घटनास्थल पर कुछ देर में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे अधिवक्ता राजेश यादव को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर क्रेन बुला कर क्रेटा कार को नीचे से सड़क तक खींचा गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को होते ही कोहराम मच गया।




