Sonbhadra Breaking News : अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत कोलिन डूबा गांव की घटना,बाइक सवार एक की मौत,दो घायल

Whatsapp चैनल फॉलो करे !
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिनडूबा गांव के पास रांची-रींवा मार्ग पर रात्रि में एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी में मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन युवक विंढमगंज की ओर जा रहे थे।बाइक सवार ज्योही कोलिन डूबा गांव के पास पहुँचे ही थे कि अचानक वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे शशिकांत पुत्र जगदीश प्रसाद यादव उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी भिसुर थाना दुद्धी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई शेष दो नीरज यादव पुत्र संजय यादव तथा विशाल यादव पुत्र सुरेश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी विंढमगंज शेषनाथ पाल ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस दुद्धी भेजवाया तथा घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा तथा दुर्घटना के कारण बाधित आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।

Sonbhadra News : मंत्री को किया जाए बर्खास्त, हो गिरफ्तार
sonbhadra

Sonbhadra News : भाजपा मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणीसे नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
sonbhadra

Sonbhadra News : राहुल गांधी ने बिहार में बिताए 7 घण्टे, मगर प्रशासन ने उनके खिलाफ दर्ज कराया दो FIR
patana

Sonbhadra News : मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
sonbhadra

Sonbhadra News : कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी से सपा में उबाल, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग
sonbhadra

Sonbhadra News : शांति भंग में 8 लोगों पर कार्यवाही
sonbhadra