Sonbhadra Accident News:सड़क हादसे में दो मजदूर घायल, हालत गंभीर देख किया रेफर
सड़क हादसे में दो घायल, रेफर दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भट्ठी मोड़ के पास हुआ हादसा, ग्रामीण कई बार कर चुके हैं ब्रेकर की मांग

sonbhadra
10:52 AM, February 20, 2026
सड़क हादसे में दो घायल, रेफरदुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भट्ठी मोड़ के पास हुआ हादसा, ग्रामीण कई बार कर चुके हैं ब्रेकर की मांग
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग़ुलालझरिया भट्ठी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमनाथ पुत्र सुखलाल उम्र करीब 30 वर्ष एवं शिव नारायण पुत्र भिसूर उम्र 45 वर्ष निवासी डुमरडीहा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनाथ एवं शिवनारायण दोनों एक ही बाइक से मजदूरी करने दुद्धी जा रहे थे कि झारो मनबसा की तरफ से बच्चो को लेकर दुद्धी आ रही मैजिक वाहन की चपेट में आ गए जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, हालांकि संयोग अच्छा रहा कि मैजिक में बैठें बच्चे बाल -बाल बच गए। स्थानीय लोगों की माने तो मैजिक वाहन तेज रफ्तार में थी तो वहीं कई लोग नशे में गाड़ी चलाने की भी बात करते रहे।




