Sonbhadra accident News : बोलेरो और कार के आमने -सामने टक्कर में 7 घायल 3 रेफर

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी के पास आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो और आई ट्वेंटी में अपने सामने जोरदार टक्कर हो गई।बुलेरो पर सवार गुलालझरिया निवासी तीन लोग और आई ट्वेंटी पर हरियाणा के निवासी

news-img

sonbhadra

1:33 PM, June 18, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी के पास आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो और आई ट्वेंटी में अपने सामने जोरदार टक्कर हो गई।बुलेरो पर सवार गुलालझरिया निवासी तीन लोग और आई ट्वेंटी पर हरियाणा के निवासी चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।दुर्घटनाग्रस्त लोगो को डायल 112 और एम्बुलेंस की मदद से दुद्धी सीएचसी लाया गया जहां उपस्थित डॉक्टर राजेश सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है।बताया गया कि पेशे से शिक्षक मनोज जायसवाल अपने पिता के आंख का आपरेशन कराने मिशन अस्पताल जा रहे थे वहीं कार सवार राबर्ट्सगंज से दुद्धी कचहरी किसी मामले में आ रहे थे।
घायलों की सूची– मनोज जायसवाल (45)पुत्र सभापति, किरण देवी (35)पत्नी मनोज जायसवालश्रवण यादव(25) पुत्र किशुन यादव, निवासीगण गुलालझरिया ,दुद्धी कार में सवार में
परमजीत(28) पुत्र रणजीत रागिनी(28) पुत्री हरनाम सिंह निवासीगण पलसौली गुड़गांव, हरियाणा, विक्की पुत्र रामप्रसाद, हरविंदर पुत्र भागमल निवासीगण धारुवडा रेवाड़ी हरियाणा 

सीएचसी से रेफर हुए
 मनोज जायसवाल, श्रवण यादव व रागिनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस राहत कार्य में जुटी रही वही जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का ताता लगा रहा।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.