Singrauli News : एनटीपीसी विंध्याचल के डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में भव्य काव्य पाठ का आयोजन
एनटीपीसी विंध्याचल के डॉक्टर आंबेडकर स्टेडियम में 28 मार्च 2026 को एक भव्य एवं यादगार काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

singrauli
7:12 PM, March 30, 2026
एनटीपीसी विंध्याचल के डॉक्टर आंबेडकर स्टेडियम में 28 मार्च 2026 को एक भव्य एवं यादगार काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध युग कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ कवि तेज नारायण बैचेन एवं सुश्री साक्षी तिवारी ने भी अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
इस गरिमामय अवसर पर परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा, सांसद (सिंगरौली/सीधी) डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, एनटीपीसी की अन्य परियोजनाओं के प्रमुख श्री संदीप नायक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 8:00 बजे हुआ और यह रात्रि 10:30 बजे तक चला। इस दौरान एनटीपीसी एवं अन्य आसपास के विशिष्ट व्यक्तियों सहित लगभग 5,000 श्रोता एवं दर्शक उपस्थित रहे।
काव्य पाठ कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों ने कवियों के काव्य पाठ का आनंद लिया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को हिंदी साहित्य और काव्य की महत्ता से अवगत कराया और उनके बीच एक सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा दिया।
एनटीपीसी विंध्याचल इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अपने कर्मचारियों और आसपास के समुदाय के बीच हिंदी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।



