Singrauli News : एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव

एनटीपीसी विंध्याचल में दशहरे का उत्सव परियोजना के अंबेडकर स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया । जहां भारी संख्या में उत्साही भीड़ एकत्रित हुई।

news-img

singrauli

7:16 PM, October 13, 2024

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एनटीपीसी विंध्याचल में दशहरे का उत्सव परियोजना के अंबेडकर स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया । जहां भारी संख्या में उत्साही भीड़ एकत्रित हुई। इस अवसर की रौनक देखते ही बनती थी, जहां सभी ने पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर शुक्ला, ज़िला मजिस्ट्रेट (सिंगरौली) एवं निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक (सिंगरौली) उपस्थित रहे। साथ ही ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल), समीर शर्मा मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी सी चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा) और पंकज बलियान, कमांडेंट (CISF) समेत अन्य वरिष्ठ अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से इस उत्सव की शोभा को और बढ़ाया ।

जिला प्रशासन की ओर से श्रीजन वर्मा, SDM (सिंगरौली), शिव कुमार वर्मा, ASP (सिंगरौली) और संजीव मेहरा, क्षेत्रीय अधिकारी (MPPCB) के साथ साथ एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ अधिकारियों में डी.के. अग्रवाल, GM (C&M), श्री सुजय कर्माकर, GM (Green Chemicals), त्रिलोक सिंह, GM (RLI), और ए.जे. राजकुमार, GM (Maintenance & ADM) भी शामिल रहे। माना संसाधन प्रमुख (एनटीपीसी) राकेश अरोड़ा और NTPC के अन्य प्रमुख अधिकारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर सुहासिनी संघ की उपाध्यक्ष सारिका चतुर्वेदी, महासचिव श्रीमती शिल्पा कोहली एवं संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। ज़िला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों में रमेश कौल, तहसीलदार, और अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी शामिल थे, जिसने इस कार्यक्रम को स्थानीय प्रशासन और कंपनी के बीच एक सच्चा सहयोग बना दिया। शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि, जैसे SSM और DPS के स्कूल प्रिंसिपल भी इस उत्सव में शामिल हुए।

शाम का एक मुख्य आकर्षण था SSM के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सीता हरण से लेकर राम, रावण युद्ध एवं अन्य मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसका उपस्थित सभी लोगों नें भरपूर आनंद उठाया एवं इसे खूब सराहा।

उत्सव का समापन पारंपरिक रावण दहन के साथ हुआ, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

इस कार्यक्रम की सफलता एनटीपीसी विंध्याचल के कई विभागों और समिति के सदस्यों की कड़ी मेहनत से संभव हुई, जिसमे आशीष अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), विकास कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (नगर अनुरक्षण), प्रणव वर्मा, उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन) और कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने उत्सव के सुचारू आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, VEWA समिति के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को कुशलता से समन्वयित किया गया, जिससे यह शाम एक यादगार शाम बन गईं।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.