Shamli Crime News : मॉर्निंग वॉक पर निकले होटल व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मॉर्निंग वॉक पर निकले एक होटल व्यवसाई व प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी ।
.jpeg&w=3840&q=75)
shamli
10:26 AM, September 1, 2024
शामली जनपद में आज तड़के का समय सनसनी फैल गयी जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक होटल व्यवसाई व प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी । हत्या की खबर के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है । घटना की सूचना कद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।
मृतक गुड्डन कंबोज पर भी कई मुकदमे बताए जा रहे हैं और पूर्व में भी इन पर हमला हो चुका था।
जानकारी कद मुताबिक नगर के कैराना रोड निवासी होटल व्यवसाई व प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार उर्फ गुड्डन कंबोज प्रतिदिन की तरह आज सुबह नहर की पटरी पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे । बताया जा रहा है कि सुबह जब वह पटरी पर टहल रहे थे तभी वहां अज्ञात हमलावर आये औऱ उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया । जिससे उनकी मौत हो गयी । बताया जा रहा है कि हमले में मृतक की आंख व शरीर पर कई गोलियां लगी है । होटल ब्यवसाई गुड्डन कंबोज की हत्या की खबर जैसे ही नगर में फैली क्षेत्र में हड़कंप मच गया । वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है । पुलिस ने मौके से गोलियों के तीन खोखे भी बरामद किए हैं ।
बताया जा रहा है कि मृतक गुड्डन कंबोज पर भी पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं और उन पर पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका है ।
एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि शिवकुमार की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है । मौके से गोलियों के तीन खोखे मिले हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि मृतक हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




