Shahjhanpur News : खनन के मामले में खनन कर्ता से रुपए लेते हुए लेखपाल के वायरल वीडियो प्रकरण में लेखपाल निलंबित
खनन के मामले में खनन कर्ता से रुपए लेते हुए लेखपाल के वायरल वीडियो प्रकरण में लेखपाल निलंबित
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
4:48 AM, August 4, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव टांह में खनन कर्ता से रुपए लेते हुए शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर जांच होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल राजस्व निरीक्षक पुवायां के कार्यालय में संबद्ध रहेंगे साथ ही बिना अनुमति के कार्यालय नहीं छोड़ेंगे।
बताते चलें कि बीते माह शोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो क्षेत्र के गांव टाह का बताया जा रहा था जिसमें हल्का लेखपाल के पास बैठा उसका साथी खनन कर्ता से रुपए लेते हुए दिखाई दे रहा था जिसपर लेखपाल रकम कम होने की वार्तालाप भी कर रहा है। और कहता है कि इनका काम हम पच्चीस से तीस हजार रुपए में भी नहीं करते तथा दूसरे वीडियो में लेखपाल एक हजार रुपए कम होने की बात करते हुए कहता है कि तुमने एक हजार रुपए भी इसी में जोड़ दिए हैं।
मामले में जांच के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।




