Shahjhanpur news : खुटार में बाइक चोरियों का सिलसिला जारी, रिश्तेदार में आए सख्श की बाइक गायब
खुटार में बाइक चोरियों का सिलसिला जारी,रिश्तेदार में आए सख्श की बाइक गायब

shahjahanpur
1:41 PM, July 30, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
◆ पुलिस न तो पकड़ पा रही चोर,न ही दर्ज कर रही रिपोर्ट
खुटार शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र में हो रही बाइक चोरियों को रोकने में पुलिस नाकाम सी प्रतीत हो रही है चोरों को पकड़ना तो दूर की बात रिकार्ड साफ़ रखने के चक्कर में पुलिस अधिकांश चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही है।
सोमवार को भी घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई है पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी हरिशंकर पुत्र सुभाष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि कुछ दिन पूर्व खुटार थाना क्षेत्र के गांव सलनहा निवासी सुनील कुमार पुत्र गया प्रसाद मांग कर लाए थे रविवार रात बाइक दरवाजे के पास खड़ी थी सोमवार सुबह देखा तो बाइक गायब थी तलास करने पर बाइक का सुराग नहीं लगा पीड़ित ने सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है ।
इससे पहले भी बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें कई घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है न ही चोरियों का कोई पता चल सका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कुछ घटनाएं निम्नवत हैं......
1 .... नगर खुटार के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सावान पुत्र रईस की बाइक 16 अप्रैल 2024 को हल्का नंबर 4 के गांव रूजहा स्थित मुर्गी फार्म से गायब हो गई थी जिसकी तहरीर पीड़ित ने दी थी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है न ही पुलिस बाइक का कोई सुराग लगा सकी है।
2 .... क्षेत्र के गांव जादौंपुर कला निवासी ताबुद्दीन 7 जनवरी 2024 को अपनी बाइक नगर की नकाशा बाजार आए थे बाइक खड़ी कर बाजार से सामान लेकर लौटे बाइक गायब थी पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई




