Shahjahanpur news : सांड के हमले से युवक घायल,निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
इटौआ निवासी संदीप कुमार पर आवारा सांड ने हमला कर दिया है जिससे उनके गंभीर चोटे आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

फोटो : सांड के हमले से घायल युवक
sonbhadra
11:34 AM, July 21, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी संदीप कुमार पर आवारा सांड ने हमला कर दिया है जिससे उनके गंभीर चोटे आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उनके घर के पास खाली स्थान होने के कारण रात के समय अक्सर छुट्टा गौवंश आकर बैठ जाते हैं। मंगलवार सुबह भी वहां कई गौवंश मौजूद थे। सुबह लगभग 6 बजे उनका छोटा भाई संदीप कुमार घर से बाहर निकला, तभी अचानक एक सांड ने उस पर हमला कर दिया।
बताया गया कि सांड ने संदीप के पेट के निचले हिस्से में सींग मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा लाठी-डंडों की मदद से सांड को वहां से भगाया। इसके बाद घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।




