Shahjahanpur news : दिल्ली से घर लाते समय युवक की मौत,खुटार पुलिस ने पी एम कराने से किया मना
क्षेत्र के गांव सहारू निवासी धन देवी पत्नी कल्लू सिंह ने खुटार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है

shahjahanpur
11:00 AM, September 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
––गरीब की मौत को समझा जा रहा खेल
––मारपीट के बाद मौत की आशंका
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव सहारू निवासी धन देवी पत्नी कल्लू सिंह ने खुटार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि करीब दो माह पहले वह गांव के ही तीन लोगों के कहने पर दिल्ली के बवाना में काम करने के लिए अपने पति के साथ गई थी वहां इनके द्वारा दिलाए गए कमरे में परिवार रह रहा था करीब तीन दिन पहले वह अपने पति को गांव के ही एक युवक के साथ कमरे पर छोड़कर कंपनी में काम करने के लिए गई थी वापस लौटी तो उसके पति कमरे पर नहीं मिले काफ़ी ढूंढा नहीं मिले तो भाइयों को बुलाया फिर स्थानीय पुलिस से पता चला कि वह एक अनाथालय में हैं जहां पर उसके पति की हालत बहुत गम्भीर थी शरीर पर कई चोटें थीं बोल नहीं पा रहे थे वह इलाज हेतु अपने पति कल्लू सिंह को ग्रह जनपद ला रही थी कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई ।
पीड़िता ने खुटार पुलिस से मारपीट में आई चोटों की वजह से मौत की आशंका जताते हुए गांव के तीन लोगों पर संदेह जताया और पोस्ट मार्टम कराकर कार्यवाही की मांग की। लेकिन खुटार पुलिस ने घटना बाहर की बताकर पल्ला झाड़ लिया।
इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि आज भी गरीब की मौत को खेल ही समझा जा रहा है।




