Shahjahanpur News : विकास खंड सभागार में प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे को लेकर कार्यशाला सम्पन्न
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक ग्राम विकास अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी आवास का पात्र लाभार्थी आवास से वंचित न रहे।

shahjahanpur
8:27 PM, September 2, 2024
राहुल शुक्ला (ब्यूरो)
खुटार (शाहजहांपुर) । सोमवार को विकास खंड सभागार में प्रधान मंत्री आवास योजना सर्वे 2024 को लेकर ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यशाला/उन्मुखी करण गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यशला में उपस्थित रहे ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आवासों की पात्रता तथा अपात्रता की जानकारी देते हुए सरकारी योजना के क्रियान्वयन तथा प्रत्येक पात्र तक लाभ पहुंचवाने में सहयोग की अपील की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक ग्राम विकास अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी आवास का पात्र लाभार्थी आवास से वंचित न रहे।
वहीं खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा ने प्रधान मंत्री आवास की पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि विकास क्षेत्र के जिन ग्रामों में पूर्व दिए गए आवासों को पूर्ण नहीं कराया गया है ग्राम प्रधान उन्हें लाभार्थियों से कहकर पूर्ण करा लें अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ़ कार्यवाही की जा सकती है तथा उन ग्रामों नए आवासों के लिए भी दिक्कत हो सकती है साथ ही उन्होंने गौवंशियों को लेकर चर्चा करते हुए किसानों को गौशाला से गायों को लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की तथा गौशाला से गाय लेकर पालने वाले को प्रोत्साहन राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में अनुपस्थित रहे ग्राम प्रधानों पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी भी जाहिर की।सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्यायों को लेकर ग्राम से जानकारी भी ली गई।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष खुटार विजय शंकर अवस्थी, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा, एडीओ पंचायत अनुराग शर्मा, एडीओ एजी नेत्रपाल,लेखाकार रिजवान, ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे।




