Shahjahanpur news : पत्नी व सालों ने युवक को पीटा,रात में हुई संदिग्ध मौत,सुबह पुलिस को आत्म हत्या बता पत्नी हुई नौ दो ग्यारह

मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी व सालों समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

news-img

shahjahanpur

8:42 PM, April 18, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राहुल शुक्ला

★ मृतक के भाई ने पत्नी समेत पांच लोगों पर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

खुटार शाहजहांपुर। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी धनेश वर्मा पुत्र रामौतार की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है परिजनों का आरोप है कि उनकी दूसरी पत्नी व सालों ने उनकी हत्या की मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए हैं परिजनों ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए ले जाने से पुलिस को रोक दिया और शव वाले कमरे में ताला लगा दिया परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों की गिरिफ्तारी की मांग करने लगे जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी व सालों समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घटना की जानकारी मिलने के बाद एस पी ग्रामीण मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

मृतक के भाई सतेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया है कि उनके भाई ने अपनी पत्नी की मौत के बाद प्रीती पुत्री रमाकांत निवासी बालूदी महोबागंज लखीमपुर खीरी से दूसरी सादी की थी गुरूवार शाम को भाई की खुटार तिकुनिया स्थित दुकान पर उनकी पत्नी प्रीती अपने भाइयों के साथ पहुंचीं और मारपीट की जिसके बाद रात में पत्नी प्रीती ने अपने पिता रमाकांत,भाई प्रयांशु,राजा वर्मा तथा अपनी मां के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

"साहब पति ने कर ली आत्म हत्या"आरोपिता ने थाने पहुंच पुलिस को बताया फिर हो गई नौ दो ग्यारह

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पत्नी सुबह थाने पहुंची और वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया कि उसके पति ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है जिसके बाद महिला थाने से निकल गई फिर वापस नहीं लौटी पुलिस कर्मियों ने गांव के कुछ लोगों से दूरभाष पर आत्म हत्या के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिली

जिसके बाद पुलिस मृतक धनेश वर्मा के घर पहुंची और पड़ोसियों को बुलाकर गेट खुलवाया तो देखा मृतक का शव जमीन में पड़ा हुआ था और छत के कुंडे में आधा कटा हुआ दुपट्टा बंधा हुआ था पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए शव को छानबीन के लिए कब्जे में ले लिया।

मृतक प्रधान पिता ने पहली पत्नी की मौत के लगभग अठारह माह बाद विधवा के साथ की थी दूसरी सादी

मृतक धनेश वर्मा की पहली पत्नी विद्या वती की ग्राम प्रधान पद का चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी उनकी तीन संतानें हैं पुत्री प्रिया वर्मा , पुत्र पवित्र वर्मा,पुत्री आस्था वर्मा प्रधान की मौत के बाद उनकी बड़ी बेटी प्रिया वर्मा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया गया।

अपनी पत्नी की मौत के लगभग अठारह माह बाद मृतक धनेश वर्मा ने ने विधवा प्रीती वर्मा से दूसरा विवाह कर लिया जिसके पहले से ही एक पुत्री गौरी है शादी के बाद प्रीती को एक बेटा भी हुआ है।

प्राप्त जानकारी अनुसार धनेश वर्मा की दूसरी सादी के बाद से घर में असांति थी और परिजनों से मनमुटाव था मिली जानकारी अनुसार देर शाम दुकान पर पत्नी ने ससुराली जनों से मिलकर धनेश वर्मा के साथ मारपीट की थी धनेश वर्मा पत्नी व ससुराली जनों से भयभीत था ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.