Shahjahanpur News : ग्रामीणों ने चोरी के पंखों सहित युवकों को पकड़ किया पुलिस के हवाले पुलिस ने भेजा जेल,दो फरार*
सिहुरा खुर्द कला में इंजन के पंखों को चोरी कर जुगाड़ वाहन पर लादकर ले जाते समय ग्रामीणों ने दो चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया ग्रामीणों के मुताबिक एक व्यक्ति मौका देखकर भाग गया

shahjahanpur
7:38 PM, August 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। घटना मंगलवार रात की है। क्षेत्र के गांव सिहुरा खुर्द कला में इंजन के पंखों को चोरी कर जुगाड़ वाहन पर लादकर ले जाते समय ग्रामीणों ने दो चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया ग्रामीणों के मुताबिक एक व्यक्ति मौका देखकर भाग गया ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
घटना के बारे में पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि अभियुक्त सुनील पुत्र रामपाल निवासी ग्राम महुआ मैनिया थाना खुटार, शिवम गुप्ता पुत्र सुंदरलाल गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता निवासी मोहल्ला नारायणपुर मनदीप सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम पुनौती कला को खुटार क्षेत्र के गांव बंडा चौराहा शंकर कबाड़ी की दुकान से बुधवार को गिरफ्तार किया है । जिसके पास से 1920/- रुपए तथा एक मोबाइल एंड्रॉयड तथा मनदीप सिंह के कब्जे से 1620 रुपए बरामद हुए हैं तथ एक जुगाड़ ठेलिया जिसमें टीवीईएस मोटरसाइकिल का इंजन व चेचिस जो कि मिटा हुआ है जिसमें एक इंजन पंख लदा है तथा दो इंजन चोरी किए हुए संदीप गुप्ता उर्फ रहीस पुत्र अवध बिहारी गुप्ता निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर व विवेक गुप्ता पुत्र तोलेराम गुप्ता निवासी मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी कबाड़ की दुकान से बरामद हुए हैं संदीप गुप्ता तथा विवेक गुप्ता मौके से भाग गए सुनील,शिवम तथा मनदीप सिंह के कब्जे से बरामद चोरी किए गए पंख मोटर के मामले में जब पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की बताया गया कि इनमें से एक पंखा हमने 11/8/2024 को सिहुरा खुर्द कला गांव के खेत से चोरी किया था तथा दो पंखे हमने अंदर रखे है वह चार पांच दिन पहले पास के गांव से ही खेतो से चोरी कर रोड के किनारे झाड़ी में छुपा कर रखे थे आज रात में मौका पाकर ठेलिया में लादकर विवेक गुप्ता, संदीप गुप्ता की दुकान पर बात करके बचने के लिए लाए थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया हम लोग चोरी का सामान को संदीप गुप्ता विवेक गुप्ता की दुकान पर बेचने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।




