Shahjahanpur news : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा पिकअप, 15 घायल 3 की मौत
बरेली हाइवे पर पुराने टोल टेक्स स्थित एक अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया जिससे 15 लोग घायल 3 लोगो की मृत्यु हो गई।

shahjahanpur
4:01 AM, August 19, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रविवार सुबह बरेली हाइवे पर पुराने टोल टेक्स स्थित एक अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया जिससे 15 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर तीन लोगो को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार से सत्संगी पिकअप में सवार होकर बाबा जय गुरुदेव के सत्संग में शामिल होने नैमिषारण्य सीतापुर जा रहें थे।की तभी अचानक बरेली हाइवे स्थित पुराने टोल टैक्स के पास चालक को नींद आ गई जिससे अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया जिंससे पिकअप में सवार करीब 15 सत्संगी घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोरप्पा के गांव बिहारगढ़ निवासी राधेश्याम तथा हरिद्वार के बीरमू और नेत्रपाल को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सौम्या पाण्डे ने मीडिया को बताया की हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं और तीन लोगो की मौत हो गई । तथा पिकअप मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




