Shahjahanpur news : पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल, जिला रेफर
गोमती नदी पर बने गुटैया पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे बाइक पर सबार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए .


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
गोमती नदी पर बने गुटैया पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे बाइक पर सबार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए .

राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है एक तेज रफ्तार बाइक खुटार पुवायां रोड पर गोमती नदी पर बने गुटैया पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे बाइक पर सबार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुवाया इंस्पेक्टर आर के रावत,वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और घायलों को स्वास्थ्य सेवा 108 की सहयता से खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया
खुटार क्षेत्र के गांव घनसिंहपुर निवासी संदीप पुत्र रमेश, गौरव पुत्र नन्हेंलाल, हरिओम पुत्र रमेश किसी कार्य से गगसरा गए थे बापस लौटते समय गुटेया पुल पर बाइक रेलिंग से टकरा गई जिसमें तीनो लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुवाया इंस्पेक्टर आर के रावत व वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुचे और घायलों को स्वास्थ्य सेवा 108 की सहयता से खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया घटना की जानकारी पाकर खुटार सीएचसी पर पहुचे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल से साथ जानकारी परिजनों को दीं डॉक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सम्बंधित खबर